ट्रेड निवेश मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे चढ़कर 70.72 पर पहुंच गया. विदेशी फंडों के बढ़ते निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये में तेजी आई.
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज 70.72 पर खुला. सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 70.94 पर बंद हुआ था. विदेशी मुद्रा के व्यापारियों ने कहा कि विदेशी फंडों के निवेश, घरेलू शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला.
इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 64.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी के साथ खुले. सेंसेक्स 108.01 अंकों की तेजी के साथ 39,198.04 पर और निफ्टी 20.10 अंकों की तेजी के साथ 11,620.30 पर खुला. हालांकि, थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गए. सुबह के कारोबार में 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड 6.75 फीसदी थी.

0 Comments