TRADE NIVESH: सोने में गुरुवार को भी गिरावट आई. इसका भाव 270 रुपये टूटकर 38,454 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी हाजिर में सोने के दाम लुढ़के थे. चांदी भी आज 380 रुपये गिरकर 47,310 रुपये प्रति किलो रही. यह बुधवार को 47,690 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 215 रुपये की गिरावट के साथ 38,676 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपये गिरकर 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया था. इस तरह तीन दिन के भीतर सोना 635 रुपये सस्ता हो गया है.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि निवेश के लिए सोने की मांग घटने तथा रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई. गुरुवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबरता हुआ डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूती के साथ बंद हुआ. डॉलर के मुकाबले सुबह यह 71.36 रुपये पर कमजोर खुला था.
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद गुरुवार को सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1,497 डॉलर प्रति औंस रही. फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है. यह अब 1.75 से 2 फीसदी के दायरे में है.

0 Comments